Tuesday, April 7, 2026
spot_img
HomeMarqueeईद ए जहरा के अवसर पर तृतीय खदीजा ट्रेड फेयर का आयोजन

ईद ए जहरा के अवसर पर तृतीय खदीजा ट्रेड फेयर का आयोजन

JOIN US-9918956492—————————————–
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े———————– 
दो महीने आठ दिन तक इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों का गम मनाने के बाद बुधवार को शिया समुदाय ने अकीदत के साथ ईद ए जहरा मनाई। इस मौके पर लोगों ने एक दूसरे को गले लगा कर ईद की बधाई दी। वहीं, ईद ए जहरा के अवसर पर तृतीय खदीजा ट्रेड फेयर का आयोजन हजरतगंज स्थित इमामबाड़ा शाहनजफ में किया गया।  रसूल ए इस्लाम हजरत मोहम्मद के हजरत खदीजा के विवाह के विशेष तिथि व  ईद ए जहरा पर आयोजित ट्रेड फेयर का उद्घाटन मौलाना कल्बे जवाद और ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती उर्दू अरबी फारसी विश्वविद्यालय के कुलपति माहरुख मिर्ज़ा ने किया ।

https://www.youtube.com/watch?v=1M1Qphr6pb4

 हुसैनी वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित इस ग्रेट फेयर में बच्चों के लिए फील्डिंग पार्क लखनऊ के लजीज खाने ,कपड़े, टू व्हीलर फोर व्हीलर वाहन के फाइनेंस के लिए एचडीएफसी बैंक घर के लिए फर्नीचर ऐसी धार्मिक एवं शैक्षिक किताबें ITI जूते कपड़े समेत सभी जरुरत के सामान के लगभग 75 स्टाल लगाए गए। ट्रेड फेयर में इमाम ए जुमा मौलाना कल्बे जव्वाद ने सेवा चिकन व डिजिटल के स्टाल पर नज्र दी। इसमें सेवा चिकन के दाऊद रजा, रिजवान रजा समेत मौलाना अली अब्बास खान मौजूद थे। वहीं ईद ए जहरा पर लोगों ने अपने घरों में महफिलों का आयोजन किया। सुबह से ही लोग लाल कपड़े पहनकर एक दूसरे को बधाई दे रहे थे। घरों में महिलाओं ने बढ़िया पकवान बनवा कर इमाम की नजर कराई।
समिति के सचिव रियाज नकवी ने बताया कि खरीदा ट्रेड फेयर का आयोजन 2015 से निरंतर किया जा रहा है उन्होंने बताया इस आयोजन का मकसद व्यवसायिक नहीं बल्कि उभरते हुए व्यवसाइयों को आम लोगों से रूबरू कराना है। यहां पर विशेष छूट के साथ सभी सामान बेचे जाते हैं ट्रेड फेयर में स्टाल लगाने वाले सभी व्यवसाइयों को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉक्टर कल्बे सादिक के ने सम्मानित करते हुए सर्टिफिकेट दिए। इस अवसर पर प्रोफेसर शरीफ रुदौली डॉक्टर अब्बास रजा मौलाना अली अब्बास खान, मोहम्मद हसनैन डीआईजी सीआरपीएफ जस्टिस हैदर बांद्रा पूर्व आई एस एस ए टी रिजवी, दाऊद रजा, कामिल रिजवी आरिफ नकवी, मेहंदी हसन समेत बुद्धिजीवियों और सभी संप्रदाय के लोगों ने ट्रेड फेयर ट्रेड फेयर में पधारे।
——————————————————————————————————————-
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular