जौनपुर नगर|इमामे ज़माना वेलफ़ेयर ट्रस्ट रजिo के संस्थापक सैयद जावेद ज़ैदी व उनके सरपरस्त मेम्बरों के द्वारा माहे रमजान के पाक महीने में गरीब, यतीम, व ज़रूरत मंद लोगो को राशन वितरण किया जा रहा है !
जिसमे जौनपुर के अलावा गाजीपुर, बहराइच और बिहार तक इम्दाद पहुंचाने का एन जी ओ का उद्देश्य है.
अवाम द्वारा इमामे ज़माना वेलफ़ेयर ट्रस्ट रजिo के संस्थापक सैयद जावेद ज़ैदी व उनके सरपरस्तों ,मेम्बरों के द्वारा किये जा रहे गरीबो के लिए सराहनीय कदम को अल्लाह के द्वारा भेजा गया एक फरिस्ता बताया जा रहा है !
इमामे ज़माना वेलफ़ेयर ट्रस्ट रजिo के संस्थापक सैयद जावेद ज़ैदी का कहना है कि हमने बड़े ही करीब से उन गरीबो की गरीबी को देखा है जिनके पास अपने बच्चो को खिलाने के लिए एक-एक अनाज के लिए दर -दर भटकते देखा है ।
जिसको हर आम आदमी महसूस नहीं कर सकता !

जावेद ज़ैदी का मानना है कि गरीबो की सेवा में जो ख़ुशी हम सबको मिलती है उसको हम अपने दिलो की गहराईयो से बयाँ नहीं कर सकते !
यही ख़ुशी यही कार्य जिनको आज आप सभी की ट्रस्ट इमामे ज़माना वेलफ़ेयर रजिo के द्वारा संस्थापक सैयद जावेद ज़ैदी के द्वारा पूरा किया जा रहा है संस्थापक सैयद जावेद ज़ैदी ने बताया कि इमामे ज़माना वेलफ़ेयर ट्रस्ट रजिoका अहम उद्देश्य बेरोजगारों को रोज़गार दिलाना है क्योंकि जो
गरीब दूसरों पर निर्भर है वो खुद पर निर्भर हो सके एवं खुद के पैर पर खड़े हो सके और अपने माता-पिता व परिवार का खर्चा उठा सके एवं अपने आने वाली पीढ़ी को उच्चशिक्षा दिला सके गरीब लड़कियाँ की शादी करवा सके एवं बिमारो का इलाज़ करवा सके।

इमामे ज़माना वेलफ़ेयर रजिo ट्रस्ट के संस्थापक सैयद जावेद ज़ैदी व उनके पदाधिकारी व सरपरस्त मेम्बरो से राशन वितरण के बारे में जानकारी लेने पर उन्होने साफ कहा गया कि जो हमारी ट्रस्ट करेगी वो हमारी ट्रस्ट के सरपरस्त व मेम्बरो द्वारा किसी को नहीं बताया जा सकता क्योकी जिन्हे हम इमदाद देते है उनका नाम व उनके साथ फोटो खिचवाकर उनकी समाज मे तौहिन नही कर सकते।
ट्रस्ट जरूरत मंदो और गरीबो को बिना जात पात धर्म देखे इम्दाद करती है
सूत्रों द्वारा पता चला है कि इमामे ज़माना वेलफ़ेयर ट्रस्ट रजिo के द्वारा राशन वितरण किया गया है जिसमें चावल 10 ,आटा 10,तेेल 2,चीनी 2,चाय पत्ती 250 ग्राम,सवंई 1 किलो, दाल 1किलो, चना 1 किलो, साबुन 5 पैकेट ,नमक 1 किलो ,दूध 1 किलो का पैकेट नगद पैसा भी जरूरत मंदो को दिया गया है।
इस मौके पर ट्रस्ट के चेयरमैन सैयद सरदार नवाब
अध्यक्ष सैयद कबीर ज़ैदी
उपाध्यक्ष सैयद लाडले ज़ैदी
महासचिव सैयद सक़लैन ज़ैदी
महामंत्री शेख जागीर हसन
सरपरस्त सैयद अतहर हुसैन ज़ैदी ,सैयद दिलावर हुसैन ,सैयद मुन्तज़िर ज़ैदी,सैयद हसन जैदी,इमरान जैदी आदी मेम्बर मौजुद रहे।
अजवद क़ासमी की रिपोर्ट
————————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबर





