Friday, April 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeइतने बड़े कवि सम्मेलन में नहीं बुलाया इस कवि को

इतने बड़े कवि सम्मेलन में नहीं बुलाया इस कवि को

JOIN US-9918956492—————————————————–
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े————————————- 
आम आदमी पार्टी में आंतरिक कलह थमती नहीं दिख रही। राज्‍य सभा टिकट बंटवारे को लेकर कुमार विश्‍वास ने बगावती तेवर अख्तियार कर रखते हैं तो पार्टी उन्‍हें भाव देने के मूड में नहीं। दिल्‍ली की अरविंद केजरीवाल सरकार हर साल कवि सम्‍मेलन कराती है, मगर इस बार कुमार विश्‍वास को न्‍योता नहीं भेजा गया है।
कुमार विश्‍वास इससे बेहद खफा हैं और पार्टी भी सीधा जवाब देने को तैयार नहीं। कला संस्‍कृति विभाग के तहत हिंदी अकादमी राष्‍ट्रीय कवि सम्‍मेलन आयोजित कराती है, इस साल लाल किले पर बुधवार (10 जनवरी) को यह आयोजन होना है। इसका उद्घाटन खुद सीएम करेंगे। जब से दिल्‍ली में आप की सरकार बनी है, कुमार विश्‍वास को लगभग हर कार्यक्रम में अतिथि के रूप में बुलाया जाता रहा है। विश्‍वास ने बातचीत में कहा, ”हिंदी के अलावा, उर्दू, संस्‍कृत और पंजाबी अकादमी ने भी अपने कार्यक्रमों में बुलाया है। इस बार परिस्थितियां ऐसी हैं कि सरकार की हिम्‍मत नहीं कि उन्‍हें श्रोता के रूप में भी सहन कर सके। शायद सरकार में बैठे लोग मुझसे नजरें चुराने की कोशिश कर रहे हैं। लालकिले के कवि सम्‍मेलन में न्‍योता न मिलना महत्‍वपूर्ण नहीं, मैं तो लोगों के दिलों के लाल किले में बसा हुआ हूं।”

वहीं, इस पूरे मसले पर पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, ”वह आजकल एक-डेढ़ घंटे के इंटरव्‍यू दे रहे हैं, लोग उन्‍हें वहीं सुन सकते हैं। कवि सम्‍मेलन में कोई भी सुनने आ सकता है।” जब उनसे विश्‍वास की नाराजगी पर सवाल हुआ तो सौरभ ने कहा कि यह ‘पार्टी का आंतरिक मामला है और किसी भी मसले को सुलझाने का पार्टी का अपना तरीका है। परिवार में भी कोई भाई अगर गलत रास्‍ते पर जाता है तो भाइयों के बीच झगड़े होते हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=VRpNjJlLTY0&t=110s


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular