join us-9918956492——————————————————-
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े————————————
तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव 2021 में होने वाले हैं लेकिन उससे पहले ही तमिलनाडू की राजनीति में उछाल आ गया है। तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत के राजनीति में आने के बाद से ही कयास लगाए जाने लगे थे कि उनके आने से राज्य की तस्वीर बदल सकती है लेकिन इंडिया टुडे और कार्वी के ऑपिनियन पोल कुछ और ही परिणाम दिखा रहे हैं। सर्वे के मुताबिक अगर अभी चुनाव हुए तो रजनीकांत को 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में मात्र 33 सीटें मिलेंगी। मौजूदा सत्तारूढ़ AIADMK गठबंधन 68 सीटें ही हासिल कर पाएगा. यह सर्वे तमिलनाडु के 77 विधानसभा क्षेत्रों में किया गया। बता दें कि रजनीकांत ने राजनीति में एंट्री तो कर ली है लेकिन अभी अपनी पार्टी के नाम की घोषणा नहीं की है। सर्वे के मुताबिक मई 2016 के विधानसभा चुनाव में मिले कुल वोट में से 4 फीसदी का नुकसान हो सकता है। तब डीएमके को 98 सीटें मिली थीं लेकिन अब उसे 68 सीटें मिलती दिख रही हैं।

रजनीकांत की अपेक्षा स्टालिन सीएम की रेस में आगे
भले ही एआईएडीएमके को 15 प्रतिशत वोटों का नुकसान हो रहा हो लेकिन सीएम पद की दौड़ में रजनीकांत की अपेक्षा डीएमके के कार्यकारी अध्यक्ष एमके स्टालिन सबसे आगे चल रहे हैं। सर्वे में 50 फीसदी लोगों ने उन्हें अपना सीएम माना, वहीं रजनीकांत 17 प्रतिशत वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वर्तमान डिप्टी सीएम ओ.पन्नीरसेल्वम को 11 फीसदी लोगों का समर्थन मिला है। इस सर्वे में अभिनेता कमल हासन को सिर्फ 4 फीसदी लोगों ने सीएम पद के योग्य माना है।
——————————————————————————————————————-
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





