Tuesday, August 5, 2025
spot_img
HomeMarqueeइतनी छोटी गलती पर अपने ही बेटे के साथ किया ऐसा कांड

इतनी छोटी गलती पर अपने ही बेटे के साथ किया ऐसा कांड

JOIN US-9918956492———————————————-
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े—————————— 
केरल के कोल्लम में एक मां इतनी बेरहम हो गई कि उसने ना सिर्फ अपने बेटे की हत्या कर दी बल्कि उसका शव भी जला दिया। हद तो तब हो गई की यह सब करने के बाद अगले ही दिन महिला खुद अपने पति के साथ थाने पहुंची और बेटे के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई।

जानकारी के अनुसार घटना तिरुअनंतपुरम से 60 किमी की दूरी पर स्थित कोल्लम की है। पुलिस के अनुसार महिला की शिकायत के बाद जब बुधवार को घर के आसपास तलाशी ली गई तो घर से 200 मीटर की दूरी पर महिला के 14 वर्षीय बेटे का शव मिला। लेकिन पुलिस को इस पूरी कहानी में कई विरोधाभास नजर आया। जया नामक यह महिला अपने हाथ पर जलने के निशान के बारे में भी पुलिस को कुछ नहीं बता पा रही थी।

लगातार पूछताछ के बाद आखिरकार 43 वर्षीय मां ने अपना अपराध कबूला जिसके बाद कोल्‍लम पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कोल्‍लम पुलिस कमिश्‍नर डॉ. ए श्रीनिवास ने बताया कि 14 साल के जीतू जोब की हत्‍या के बाद उसकी लाश को खींचकर घर के पीछे ले गई। जया ने पुलिस को बताया कि बेटे ने उसे कुछ अपशब्‍द कहा जिसके बाद वह क्रोधित हो गयी। वहीं जया के पति का कहना है कि वह मानसिक तौर पर अस्‍वस्‍थ है।

https://www.youtube.com/watch?v=CPvzcJMuhJk


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular