आलू किसानों की मांग पर आरएलडी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
आलू किसानों की मांगों को लेकर समाजवादी पार्टी के बाद राष्ट्रीय लोकदल नें भी राजधानी की सड़कों पर आलू फेंककर विरोध प्रदर्शन किया। हांलाकि पुलिस के सुरक्षा इंतजामों के चलते प्रदर्शनकारी विधानसभा के सामने नहीं पहुंच पाये। जिसके बाद रालोद कार्यकर्ताओं नें पार्टी कार्यालय के बाहर ही सड़क पर आलू फेंककर विरोध प्रकट किया। इसबीच विधानभवन के सामने जाने को लेकर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच काफी धक्कामुक्की हुई लेकिन पुलिस नें किसी भी हाल में कार्यकर्ता को आगे नहीं बढ़ने दिया।

प्रदर्शन के दौरान रालोद प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद नें कहा कि भाजपा सरकार किसानों की किसी भी समस्या पर ध्यान नहीं दे रही है प्रदेश के आलू किसानों की फसल बरबाद हो गई उन्हें फसल का उचित मूल्य नहीं मिला और न ही सरकार नें उनकी फसल खरीदने के अपने वायदे को पूरा किया।
डा0 मसूद नें कहा कि भाजपा नें सत्ता में आने पर फसल का डेढ़गुना मूल्य देने का वायदा किया था लेकिन आज तक अपना वादा पूरा नहीं किया।





