Thursday, February 26, 2026
spot_img
HomeMarqueeआजाद मार्केट पर चोरों का तांडव

आजाद मार्केट पर चोरों का तांडव

आजाद मार्किट पर चोरों का तांडव
एक रात में आठ स्थानों पर दिया घटना को अंजाम

खेतासराय (जौनपुर) कोतवाली क्षेत्र के आजाद बाजार (उसरहटा) में बीती रात चीरों ने सात दुकानों व मस्जिद का ताला तोङकर लाखों का माल पार कर दिया। सुबह लोगों को जानकारी होने पर भय का माहौल व्याप्त हो गया। भुक्तभोगियों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस घटना की जांच पङताल में जुटी है।

उक्त बाजार में अच्छेलाल के मिष्ठान भण्डार का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये का मीठा व गल्ले से पांच सौ रुपये पार कर दिया। रामदवर की मिठाई की दुकान से तीन टीना रिफाइन तेल व स्टेबलाइजर उठा ले गये।जोखन की चाट समोसा की दुकान से चार हजार रुपये नगदी समेत तीन पेटी कोल्ड ड्रिंक व भगौना पार कर दिया। राजू की साइकिल की दुकान से रिंच पाना तथा उपकरण, शंकर मिष्ठान भंडार से मोबाइल दो बोरा चीनी, दो टीन रिफाइन तेल लगभग बीस हज़ार की कोल्ड ड्रिंक ले गये।
टेलर की दुकान चलाने वाले निठुरीलाल के दुकान का दरवाजा तोड़कर 12 जोड़ी कपड़ा व तीन सौ रुपये नकदी पार कर दिया रईस अहमद की कबाड़ी की दुकान का ताला टूटा लेकिन उनका कुछ नही ले गये।बाजार स्थित मस्जिद से दान पेटी चुरा ले गये। भुक्त भोगियों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच में जुटी है। एक ही रात में हुई चोरी की घटना से बाजार के दुकानदारों में भय व्याप्त है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular