Thursday, February 26, 2026
spot_img
HomeMarqueeआईरा जिला कार्य समिति के चुनाव में जिलामंत्री पद पर स्वाति वर्मा...

आईरा जिला कार्य समिति के चुनाव में जिलामंत्री पद पर स्वाति वर्मा ने कराया नामांकन

आईरा जिला कार्य समिति के चुनाव में जिलामंत्री पद पर स्वाति वर्मा ने कराया नामांकन
ऑल इंडियन रिपोर्टर्स एसोसिएशन का आगामी 18 मार्च को होगा चुनाव
नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने करवाये नामांकन, झोंकी ताकत
वरिष्ठ पत्रकार और कवि प्रमोद तिवारी की सड़क हादसे में हुई दर्द नाक मौत पर जुलूस से पहले रखा गया 2 मिनट का मौन, दी गई श्रद्धांजलि
सीनियर पत्रकार साथी की मौत के गम में डूबे पत्रकार साथियों ने निकाला शांति और सादगी से नामांकन जुलूस
कानपुर महानगर। ऑल इंडियन रिपोर्टर्स एसोसिएशन (आईरा) में जिला कार्य समिति के होने वाले वार्षिक चुनाव के लिये आज नामांकन के अंतिम दिन चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने बढ़चढ़कर नामांकन कराया। आगामी 18 मार्च को होने वाले (AIRA) के चुनाव में चुनावी मैदान में उतरी बहन स्वाति वर्मा ने जहाँ जिलामंत्री पद का नामांकन कराया वहीं सहारा टुडे समाचारपत्र के अहमद खान ने कार्यकारिणी सदस्य के लिये नामांकन कराकर ताल ठोंकी।
भारत के आधा सैकड़ा राज्यों में पत्रकारों के हित में कार्य कर रही संस्था ऑल इंडियन रिपोर्टर्स एसोसिएशन (आईरा) का जिला कार्य समिति का चुनाव होने जा रहा है। जिसमें कानपुर महानगर में आगामी 18 मार्च को मतदान होगा। चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों के लिये नामांकन का आज अंतिम दिन था। नामांकन के अंतिम दिन चुनावी मैदान में ताल ठोंक रहे रणबाकुरों ने बढ़चढ़कर नामांकन कराया। आईरा के होने वाले चुनाव में पहली बार किसी महिला पत्रकार ने चुनावी मैदान में ताल ठोंकी है। जिलामंत्री पद पर चुनावी मैदान में उतरी बहन स्वाति वर्मा ने आज अंतिम दिन अपने समर्थकों के साथ नामांकन कराया। स्वाति वर्मा का नामांकन जुलूस बड़ा चौराहे से उठकर आईरा प्रधान कार्यालय गीतानगर पहुंचा। नामांकन जुलूस उठने से पहले कानपुर शहर के वरिष्ठ पत्रकार और प्रसिद्ध कवि प्रमोद तिवारी की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत पर सभी पत्रकार आईरा सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखा और सादगी से जुलूस रवाना किया। आज अंतिम दिन सहारा टुडे के संवाददाता अहमद खान ने भी कार्यकारिणी सदस्य पद के लिये नामांकन कराया। इस दौरान  पत्रकार हितों के लिये चुनावी मैदान में उतरी महिला प्रत्याशी के  नामांकन जुलूस में स्वाति वर्मा की हौसला अफजाई और समर्थन में शहर की वरिष्ठ समाजसेविका विनीता कपूर भी शामिल हुईं। इस मौके पर विनीता ने कहा कि हमें गर्व है कि आज स्वाति वर्मा ने हिम्मत दिखाते हुये पत्रकार हितों के लिये होने वाले (आईरा) चुनाव में भाग लिया है हमें ऐसी हिम्मतशाली महिला शक्ति को बधाई देते हैं।
नामांकन जुलूस में प्रमुख रूप से जिलामंत्री  पद की प्रत्याशी स्वाति वर्मा, कार्यकारिणी पद प्रत्याशी अहमद खान, वरिष्ठ समाजसेविका विनीता कपूर, अपर्णा शुक्ला, फराह खान, जिलाध्यक्ष पद प्रत्याशी आशीष त्रिपाठी, दिग्विजय सिंह, उमेश शर्मा, सहारा टुडे समाचार के हेड डॉ0 लिम, अश्वनी दीक्षित, मुकीम कुरैशी, मुस्लिम कुरैशी, अभिषेक शुक्ला, आसिफ कुरैशी, अमित गौतम, राधाकृष्ण रोहित, नीरज शर्मा, विशू रक्सेल, मोनू वर्मा, विशाल शुक्ला सहित सभी समर्थक मौजूद रहे।
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular