आज लखनऊ में गांधी प्रतिमा पर सवेरे आँगनवडियो ने इकठा होना शुरू किया लेकिन पोलिस के लावलश्कर ने आँगनवडियो को वहाँ बैठने नही दिया जबकि शांति से आँगनवडियो को बैठना था , रायबरेली और मेरठ हरदोई ,लखनऊ की आंगनवाड़ी इधर भटकती रही ,इसके बाद कुछ आँगनवडियो ने सरदार पटेल पार्क में जाने में कामयाबी पाई ,वही पार्क में पत्रकारों को बुला कर उर्मिला मिश्रा ने सम्बोधित किया

कहा कि आँगनवडियो को विपक्ष की आवाज़ से काफी बल मिला है और सरकार से उम्मीद है कि अब वो हमारा मानदेय बढ़ाने में देरी नही करेगी ,सरकार ने पहले भी एक 120 दिन कमेटी apc के अंतर्गत बन चुकी है पर आज तक उसका कुछ पता नही ,लेकिन फिर भी हम सरकार से अपेक्षा करेंगे कि सरकार हमारा सम्मान जनक मानदेय बढ़ाएगी विधायक अदिति सिंह सदन के चलते नही आ सकी ,उनको ज्ञापन पत्र भेज दिया गया है

आरिफ बसारवी ने कहा कि यदि सरकार ने अप्रैल माह में मानदेय नही बढ़ाया या उसकी कार्यवाही की घोषणा नही हुई तो हम 1 मई मज़दूर दिवस पर लखनऊ में लक्ष्मण मेला मैदान पर बैठने को मजबूर होंगे,आँगनवड़ी एकता मंच की सायमा ज़मीर आज व्यक्तिगत कारण से नही आ सकी,अरबिंद तिवारी ने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा और मजिस्ट्रेट ने मुखमंत्री से वार्ता कराने का आश्वासन दिया , कर्यक्रम में रायबरेली से अनिता पटेल के नेतृत्व में काफी संख्या आयी ,मीना सोनकर,पूनम त्रिवेदी, राज सुंदरी ,प्रिय शुक्ला,किरन ,पी एल रावत सुनील पांडेय ,एवम सैकड़ो आँगनवड़ी उपस्थित थी .

———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





