SATEESH SANGAM—————————-
अनुदानित करने को लेकर समस्त शिक्षकों ने किया आन्दोलन
2006 के बाद किसी भी जूनियर हाईस्कूल विद्यालयों को अनुदानित नहीं किया गया है जिसको लेकर समस्त शिक्षकों ने आंदोलन किया।

लखनऊ में जूनियर हाईस्कूल के समस्त विद्यालयों को अनुदानित कराने को लेकर उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षा संघ
ने सभी शिक्षकों के साथ मिलकर राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार आंदोलन किया।
पूर्ववर्ती सरकार ने अपनी तुष्टीकरण नीति पर चलते हुए मानक विहिन समस्त मदरसों को अनुदानित करने की घोषणा की थी पर अभी तक स्थायी मान्यता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल विद्यालयों को अनुदानित नहीं किया गया है। जिसके विरुद्ध समस्त शिक्षकों ने एकजुट होकर वर्तमान सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष महकार सिंह ने बताया कि अधिनियम, वेतन विवरण 1978 के तहत समस्त जूनियर हाईस्कूल विद्यालयों को अनुदानित करने की अनुमति दी गई है लेकिन इसके बावजूद भी बचे समस्त विद्यालयों को अनुदानित नहीं किया जा रहा है।
आगे बताया कि जब से यह सरकार बनी कई बार मुख्यमंत्री के नाम ग्यापन दिया गया एवं मुख्यमंत्री जी से वार्ता का समय मांगा गया पर न उक्त समस्याओं का समाधान किया गया न ही मुख्यमंत्री जी से मिलने का मौका दिया गया जिसको लेकर बेसिक शिक्षक संघ ने प्रान्तीय बैठक के बाद आज हम शिक्षकों उक्त माँगो को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं है।
https://www.youtube.com/watch?v=w6cdBpoBLvo





