अनियंत्रित शूटिंग वैन ट्रक से टकराई चार लोग गम्भीर रूप से घायल ट्रामा में भर्ती
मोहनलालगंज।मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के राधा स्वामी सत्संग व्यास आश्रम के पास हाइवे पर सुबह तड़के चार बजे अनियंत्रित शूटिंग वैन पेंड से टकराई और डिवाइडर पार करके दूसरी पटरी पर पहुँच गयी जिससे सामने से आ रहे ट्रक और वैन में जोरदार भिड़ंत हो गयी जिसमे दोनों वाहनों में सवार 4 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए और हाइवे पर भयंकर जाम लग गया,ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पुलिस ने जाम खुलवाया और घायलो को इलाज हेतु ट्रॉमा सेंटर भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार झारखण्ड के रांची से फ़िल्म की शूटिंग खत्म करके शूटिंग वैन लखनऊ जा रही थी की सोमवार की सुबह चार बजे मोहनलाल गंज के राधास्वामी सत्संग व्यास आश्रम के पास अनियंत्रित होकर शूटिंग वैन पेड़ से टकरा गयी और डिवाइडर पार करके दूसरी तरफ सामने से आ रहे ट्रक में जा भिडी टक्कर इतनी जोरदार थी की वैन के परखच्चे उड़ गए, और लखनऊ रायबरेली हाइवे एक तरफ से जाम हो गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलो को इलाज के लिए भेजा,दोनों वाहनों की भिड़ंत में इलाहाबाद निवासी वैनिटी वैन चालक दीपक मण्डन (30) व हेल्पर भगीरथ सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया और तरन तारन पंजाब निवासी ट्रक चालक राजेन्द्र सिंह (35) व ट्रक मालिक बूटा सिंह को इलाज हेतु सी एच सी मोहनलालगंज में भर्ती कराया गया।

राघवेंद्र तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





