अखिल भारतीय सैनी माली समाज ने ज्योतिबा फूले की 191वीं जयंती का आयोजन
कानपुर महानगर। आज अखिल भारतीय सैनी समाज ने मथुरी मोहल स्थित गिरिजा इन होटल में ज्योतिबा फूले की 191वीं जयंती का आयोजन किया। श्रीमती इंदु सैनी ने कहा यदि फूले न होते तो सावित्री बाई फूले का नाम इतिहास में अमर न होता।

डाक्टर अम्बेडकर महामना फूले को अपना सामाजिक राजनैतिक गुरु मानते थे। इसी बात को आगे बढ़ाते हुए एस0 बी0 सैनी ने कहा की महामना फूले सच्चे मानववादी थे। उनका दृढ़ विश्वास था की वही सरकार जनता की सेवा कर सकती है जिसके एक हाँथ में सत्ता हो और जुबान में सत्य। माली सैनी महासभा के अध्यक्ष छेदी लाल ने चेताया की बिना शिक्षा के विकास अधूरे है। फूले जी ने 1848 में पूना में 18 विद्यालय खुलवाये थे।


सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे
Also read