अज्ञात कारणों से झोपड़ी में लगी आग, एक भैंस की जलकर मौत, दो झुलसे

0
108

अवधनामा संवाददाता

कस्बे के वार्ड नंबर दो लोहेपार महतो टोला का मामला

मथौली बाजार, कुशीनगर। कस्बे के वार्ड नंबर दो राजेंद्र नगर (लोहेपार महतो टोला) में शुक्रवार की देर शाम करीब सवा 6 बजे अज्ञात कारणों से एक झोपड़ी में आग लग गई जिसमें बंधी एक भैंस की जाकर मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से झुलस गए। आग लगने की सूचना पर मौके से पहुंचे ग्रामीणों ने जब तक आग पर काबू पाते तब तक सब कुछ जल चुका था। उधर आगलगी की सूचना पर नगर अध्यक्ष नवरंग सिंह, चौकी इंचार्ज मथौली संतोष कुमार सिंह, पशु विभाग के कर्मचारी व हल्का लेखापाल पहुंच गए जहां आग लगी की घटना का जानकारी लिया।

मिली जानकारी के अनुसार कस्बे के वार्ड नंबर दो राजेंद्र नगर निवासी मन्नू प्रजापति पुत्र स्व कुशहर के झोपड़ी में शुक्रवार की देर शाम तकरीबन सवा छः बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटे देख मन्नू शोर करने लगा और आग बुझाने लगा। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक एक भैंस जाकर मर गई और दो पड़ीया गभीर रूप से झुलस गए। आग बुझाने की प्रयास में मन्नू भी झुलस गया। उधर घाटों के निरीक्षण में निकले नगर अध्यक्ष नवरंग सिंह ने मौके से पहुंच गए और घटना की जानकारी मथौली चौकी इंचार्ज संतोष सिंह व पशु विभाग को दिया। इसके साथ ही हल्का लेखापाल सरफराज अहमद भी मौके से पहुंचकर छती का आकलन किया। आगजानी में पशुओं के अलावा कपड़ा, अनाज, कुछ फर्नीचर के समान भी जलकर खाक हो गया। उधर मौके से पहुंचे पशु विभाग के डाक्टरों ने झुलसे हुए भैंसों का इलाज करने में जुट गए। बताया जा रहा है कि उक्त आगलगी में लाखों का नुकसान हुआ है।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here